फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रूट प्लान देख कर शहर में निकलें

विज्ञापन
विज्ञापन
आज रूट प्लान देख कर शहर में निकलें
विज्ञापन

मंत्रियों के वॉक फॉर योगा कार्यक्रम के दौरान कई जगह डायवर्ट रहेगा यातायात
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। मंत्रियों के वॉक फॉर योगा कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस ने रूट डायवर्ट का प्लान जारी किया है। शनिवार शाम गांधी पार्क से इस रैली का आयोजन किया जाना है। उस दौरान मंत्रियों के साथ भारी संख्या उनके समर्थक भी मौजूद रहेंगे। यातायात बाधित न हो इसके लिए विभिन्न मार्गों पर रूट डायवर्ट किया जाएगा।

ये रहेगी शहर की व्यवस्था
जाने का रूट - वॉक फ ॉर योगा गांधी पार्क, पलटन बाजार, दर्शनलाल चौक, हिमालयन आर्म्स, दीन दयाल पार्क पर डायवर्ट प्लान जारी किया जाएगा।
वापसी का रूट - दीन दयाल पार्क, दर्शनलाल, लैंसडाउन चौक, कनक चौक, ओरियंट चौक, गांधी पार्क।

- वॉक फॉर योगा गांधी पार्क से प्रारंभ होने से पूर्व दिलाराम से घंटाघर की और आने वाले समस्त वाहनों को यूकेलिप्टस से डायवर्ट कर सर्वे चौक की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

- वॉक के कुमार स्वीट शॉप पहुंचने से पहले चकराता रोड से आने वाले समस्त वाहनों को घंटाघर से दर्शनलाल की ओर न भेजकर ओरियंट चौक की ओर भेजा जाएगा।
- वॉक के घंटाघर पहुंचने से पहले दर्शनलाल चौक से कोई भी वाहन घंटाघर की ओर नहीं आएगा।
- वॉक के दर्शनलाल चौक में पहुंचने से पहले तहसील चौक, बुद्धा चौक, लैंसडाउन चौक से कोई भी वाहन दर्शनलाल चौक की ओर नहीं आएगा।
बुद्धा चौक से दर्शनलाल चौक की ओर आने वाले वाहनों को दून चौक लैंसडाउन चौक की ओर भेजा जाएगा तथा लैंसडाउन चौक से दर्शनलाल चौक की ओर आने वाले वाहनों को बुद्धा चौक की ओर भेजा जाएगा तहसील चौक से दर्शनलाल चौक की ओर आने वाले वाहनों को दून चौक की ओर भेजा जाएगा। कोई भी वाहन दर्शनलाल चौक की ओर नही आएगा।
- वॉक के दीन दयाल पार्क पहुंचने पर दर्शनलाल चौक से तहसील चौक के मध्य कोई भी वाहन नही जाएंगे।
- वॉक के दर्शनलाल चौक पहुंचने से पहले तहसील चौक से आने वाले समस्त वाहनों को दर्शन लाल चौक लेफ्ट टर्न से समस्त वाहनों को घंटाघर की ओर भेजा जाएगा। बुद्धा चौक से दर्शनलाल चौक की ओर आने वाले यातायात को दून चौक तथा घंटाघर की ओर से आने वाले यातायात को ओरियंट चौक की ओर भेजा जाएगा लैंसडाउन चौक से आने वाले यातायात को बुद्धा चौक की ओर भेजा जाएगा।
वॉक के लैंसडाउन चौक पहुंचने से पहले सीजेएम तिराहे से आने वाले समस्त वाहनों को लैंसडाउन लेफ्ट टर्न से बुद्धा चौक की ओर भेजा जाएगा। इसके बाद बुद्धा चौक से लैंसडाउन चौक की ओर जाने वाले समस्त वाहनों को दर्शनलाल क्रास रोड की ओर भेजा जाएगा। दर्शनलाल से कोई भी वाहन लैंसडाउन चौक की ओर नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन

- वॉक के कनक चौक पहुंचने से पहले ओरियंट चौक से कोई भी वाहन कनक चौक की ओर नहीं भेजा जाएगा। पैसेफिक से आने वाले वाहनों को डूंगा हाउस कट से रोजगार तिराहा की ओर भेजा जाएगा।
वॉक के ओरियंट चौक पहुंचने से पहले दिलाराम चौक से घंटाघर की ओर आने वाले वाहनों को बेनी बाजार सर्वे चौक की ओर भेजा जाएगा।
वॉक के गांधी पार्क पहुंचने पर समस्त डायवर्ट रूट को सामान्य कर दिया जाएगा।
----------------
ये रहेगी पार्किंग व्यवस्था
- गांधी पार्क के सामने
- कनक चौक से ओरियंट चौक की ओर कोई भी वाहन नहीं आएगा। उस रूट में पार्किंग व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें