फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरव की शतकीय पारी से फाइनल में पहुंचा एसीए

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

छठवीं हॉट वेदर अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में सुपर नोवा को एक रन से शिकस्त देकर अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी ने फाइनल में जगह बना ली। मैन ऑफ द मैच एसीए के आरव महाजन ने शानदार शतकीय पारी खेली।
मंगलवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में खेले गए पहले सेमीफाइनल में एसीए की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 209 रनों पर ऑल आउट हो गई। आरव महाजन ने एक छोर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए 107 रनों की पारी खेली। वैभव ने 20, प्रणव ने 16 और आर्यन ने 10 रन बनाए। सुपर नोवा के सार्थक, आयुष और आरुष ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में खेलने उतरी सुपर नोवा की टीम 38.5 ओवर में 208 रनों पर सिमट गई। अभिषेक ने नाबाद 77 और लक्षित ने 66 रन बनाए। एसीए के वैभव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें