फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में 50 प्रस्ताव पास

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन

नगर पालिका की अंतिम बोर्ड बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर मोबाइल टॉयलेट लगाने समेत कुल 50 प्रस्ताव पास किए गए।
पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि मसूरी नगर पालिका उत्तराखंड की पहली पालिका है, जिसमें कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का भुगतान शुरू हो गया है, एरियर का भुगतान और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया का भुगतान कर दिया गया है। कहा कि पांच सालों में बोर्ड के सभी सदस्यों व कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिला। पालिका के अधिशासी अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, नगर अभियंता व विभिन्न विभागों सहित शहर को स्वच्छ रखने में पर्यावरण मित्रों ने अहम भूमिका निभाई। कहा कि मसूरी के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी गई।
विज्ञापन

बैठक में पालिका अधिशासी अधिकारी एमएल शाह, स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरके सिंह, सभासद रमेश भंडारी, विनोद सेमवाल, अरविंद गुसांई, बीना पंवार, विरेंद्र पंवार, रामी देवी, बीना पंवार, शिवानी भारती, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महावीर राणा, राजेंद्र कुमार, रमेश चिनालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

...................................................
अगले कार्यकाल में पूरा करेंगे अधूरा कार्य
नगर पालिका की अंतिम बैठक पूरी तरह से चुनावी बैठक रही। पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि इस कार्यकाल का अधूरा कार्य अगले कार्यकाल में पूरा किया जायेगा। उन्होंने फिल्मी स्टाइल में अपने दोबारा जीतने का दावा करते हुए करण अर्जुन आएंगे तक कह डाला। कई सभासदों ने भी अपने संबोधन में इशारों ही इशारों में समर्थन की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें