ब्यूरो/अमर उजाला /देहरादून।
उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने भाजपा के कई विधायकों पर सरकारी कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाया है। इस बाबत कार्यकर्ताओं ने शनिवार को उक्रांद महिला प्रकोष्ठ की केंद्रीय अध्यक्ष रमा चौहान की अगुवाई में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
उक्रांद महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का कहना था कि राजपुर थाने में भाजपा विधायक व उनके सहयोगियों द्वारा पुलिस को कार्य करने से रोकना बेहद निंदनीय है। सरकारी अफसरों, कर्मचारियों के कार्य में हस्तक्षेप करने वाले ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में रामेश्वरी चौहान, लक्ष्मी भट्ट, सुमन सुंदरियाल, रितु चौधरी, राजबाला, विजेंद्र रावत, एनके गुसांई, सुरेंद्र रावत, वीरेेंद्र बिष्ट आदि शामिल रहे।