फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत सुधांशु महाराज के जन्मदिन पर निकलेगी प्रभातफेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

संत सुधांशु महाराज के जन्मदिवस के मौके पर 29 अप्रैल को विश्व जागृति मिशन की ओर से कथा कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा रायपुर चौक से अपरतुनवाला स्थित आनंद देव लोक आश्रम तक प्रभातफेरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन

राजीव गांधी कांप्लेक्स में बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में मिशन के प्रचार मंत्री भूपेन्द्र चड्ढा ने कहा कि भक्तों को आश्रम तक पहुंचाने के लिए परेड मैदान से वाहनों की व्यवस्था की जाएगी। 29 अप्रैल को सुबह नौ बजे सुधांशु महाराज की भव्य झांकी के साथ भक्त भजन-कीर्तन करते हुए आश्रम पहुंचेंगे। इस अवसर पर राजकीय विद्यालय के बच्चों को बैग व स्टेशनरी और दून अस्पताल में मरीजों को फल बांटे जाएंगे। बैठक में प्रधान सुधीर शर्मा, कैलाश चंद जायसवाल, ओम प्रकाश गुप्ता, तेज कुमार, सतीश, अमर नाथ आहूजा, मगन सिंह पुंडीर, सतीश मुप्ता, अनिल बांगा, शीश पाल सिंह नेगी, आरडी सिंघल, राम कुमार कश्यप, प्र्रेम भाटिया समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें