फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटें घटाने के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) सोमवार को एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में सीटें घटाने के विरोध में उतर आई। संगठन के सदस्यों ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। वहीं, गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलसचिव को ज्ञापन सौंपकर सीट बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

छात्रनेता विकास नेगी के नेतृत्व में छात्र सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद गढ़वाल विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में सीटें कम करने से छात्रों को परेशानी हो रही है। विवि के आदेश के मुताबिक, 15 जनवरी 2009 में विश्वविद्यालय को केंद्रीय विवि का दर्जा मिला था, उस दिन के हिसाब से जो सीटें थीं, अब वही रहेंगी। इसके बाद शुरू कोर्स एवं बढ़ी सीटों को वापस लिया जा रहा है, जो उचित नहीं है। एनएसयूआई इसका पुरजोर विरोध करेगी। इसके बाद उन्होंने सब रजिस्ट्रार कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने आगामी सत्र में सीट नहीं बढ़ाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। मौके पर सिद्धार्थ पोखरियाल, अंजलि चमोली, हिमांशु रावत, चेतन, अज्जू, सागर, सतीश, हनी, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें