फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी और यूपीसीएल ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

सुमेरू वरदान कप 2018 में रविवार को जीएसटी सुपरकिंग्स ने पीईटी एजुकेशन को 20 रनों से शिकस्त दी। वहीं, दूसरे मुकाबले में यूपीसीएल ने सचिवालय को छह विकेट से हराकर पूरेे अंक हासिल किए।
रविवार को दून इंटरनेशनल स्कूल पौंधा के मैदान में पहले बल्लेबाजी करते हुए जीएसटी ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 139 रन बनाए। राहुल ने 35, लोकेश ने 18, बलबंत ने 15 और अरविंद ने 13 रन बनाए। पीईटी के शैलेश व प्रभात ने दो-दो और राजीव व हुकुमदीन ने एक-एक विकेट चटकाया। जवाब में खेलने उतरी पीईटी की पूरी टीम 17.4 ओवर में 107 रनों पर सिमट गई। मनीष ने सबसे ज्यादा 27, कुलदीप ने 21 और राजीव ने नाबाद 11 रन बनाए। जीएसटी के भानु रावत ने चार, विकास व अरविंद ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सचिवालय की पूरी टीम 19.2 ओवर में 87 रनों पर ढ़ेर हो गई। अमित तोमर ने 27 और हरीश ने 17 रन बनाए। यूपीसीएल के कृष्णा ने तीन और किरन सिंह, अक्षय व मुकेश ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में खेलने उतरी यूपीसीएल ने 15.5 ओवर में चार विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। किरन ने 33, वैभव ने 27 और देवेंद्र ने 14 रन बनाए। सचिवालय के सतेंद्र ने दो और मनोज ने एक विकेट चटकाया। इस अवसर पर आयोजक जावेद बट्ट, आयोजन सचिव त्रिभुवन बिष्ट, कुलदीप, विपिन, सूरज, विक्रम, प्रियांक, आशीष, रविंद्र रावत, रघुबीर बिष्ट समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें