फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताकत दिखाएंगे हिमालय के वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
ताकत दिखाएंगे हिमालय के वीर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
युवाओं में देशभक्ति का जज्बा कायम रखने और सशस्त्र बलों के प्रति आकर्षण पैदा करने के उद्देश्य से आईटीबीपी की ओर से 27 मार्च को टेटू शो-2018 ‘हिमालय के वीर’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे।
बृहस्पतिवार को भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के महानिदेशक आरके पचनंदा ने बताया कि 27 मार्च को रेसकोर्स स्थित पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में 9,000 से 18,700 फीट की ऊंचाई पर दुर्गम और विषम भौगोलिक परिस्थितियों में 3488 किलोमीटर सरहद की निगहबानी करने वाले आईटीबीपी के हिमवीर पहली बार लोगों से रूबरू होेंगे। इस दौरान जवान अपनी कार्यक्षमता का परिचय भी देंगे।
विज्ञापन

इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में मार्च पास्ट, घुड़सवारी, मोटरसाइकिल पर प्रदर्शन के साथ ही पाइप बैंड और ब्रास बैंड का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा महिला रायफल ड्रिल, साइलेंट ड्रिल और योगा प्रदर्शन शो के मुख्य आकर्षण होंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में सकारात्मक छवि बनने के साथ ही सशस्त्र बलों के प्रति युवाओं का रूझान भी बढ़ता है।
विज्ञापन


दिखेगी आईटीबीपी के तैनाती स्थलों की झलक
हिमालय के वीर कार्यक्रम में उन सभी राज्यों की सांस्कृतिक झलक भी दिखेगी जहां आईटीबीपी तैनात है। इसमें याक डांस, लद्दाख जबरो नृत्य, किन्नोरी नाटी, शिमला नाटी, कुमाऊंनी नृत्य, बेडु पाको नृत्य, लाप्चा नृत्य, बिहु नृत्य, बैंबू नृत्य और गालो नृत्य प्रमुख हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें