ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
सचिवालय क्लब की ओर से आयोजित की जा रही अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पुलिस और सिविल सचिवालय की टीमों के बीच होगा। सोमवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में सिविल सचिवालय ने पेयजल को आठ विकेट और पुलिस ने पावर स्पोर्ट्स ग्रुप (पीएसजी) को 29 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
रेंजर्स मैदान में खेले गए सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए पीएसजी की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी। सुधांशु शाह ने 34, राजेश ने नाबाद 29 और आयुष ने 22 रन बनाए। सचिवालय के टीएन खान और विकास रावत ने तीन-तीन विकेट चटकाए। जवाब में खेलने उतरी सचिवालय की टीम ने ओपनर टीएन खान के 66 और आशुतोष विमल के नाबाद 35 रनों की बदौलत 12.3 ओवर में दो विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।
दूसरे सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 155 रन बनाए। जितेंद्र नेगी ने 52, योगेंद्र ने 23 और पंकज रावत ने 19 रन बनाए। पीएसजी के किरन सिंह और मुकेश ने तीन-तीन विकेट लिए। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीएसजी की टीम 18.3 ओवर में 124 रनों पर ढ़ेर हो गई। किरन सिंह ने 36, दीपक ने 26 और देवेंद्र ने 24 रन बनाए। पुलिस के अर्जुन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच और रवि बिष्ट ने दो विकेट चटकाए।