फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड की कुहू को एक स्वर्ण, एक रजत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

आल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तराखंड की कुहू गर्ग ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। कुहू ने मिश्रित युगल के फाइनल मुकाबले में आंध्रप्रदेश के अपने जोड़ीदार गाउस शेख के साथ जीत हासिल की। वहीं, बालिका युगल में कुहू और असम की निंग्शी हजारिका की जोड़ी को हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। प्रतियोगिता में बालक वर्ग के एकल में एयर इंडिया के मिथुन एम और बालिका वर्ग में गोवा की अनुरा प्रभुदेसाई ने खिताब अपने नाम किया।
परेड मैदान स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा सभागार में रविवार को सभी वर्गों के फाइनल खेले गए। मिश्रित युगल में उत्तराखंड की कुहू गर्ग, आंध्र प्रदेश के गाउस शेख और आरबीआई के शिवम शर्मा-पुरविशा एस राम के बीच खिताबी मुकाबला खेला गया। पहले सेट में कुहू और शेख ने शानदार खेल दिखाते हुए 12-9 की बढ़त बनाई। तभी पैर में चोट लगने के कारण प्रतिद्वंद्वी शिवम शर्मा घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद भी राहत नहीं मिलने पर उन्होंने मुकाबले से हटने का फैसला किया। इस पर कुहू और गाउस शेख को विजेता घोषित किया गया। शिवम इसके बाद अपने जोड़ीदार केरल के सुनीजीथ एस के साथ पुरुष युगल के फाइनल में भी नहीं उतर सके। इसके चलते केरल के अरुण जॉर्ज और एयर इंडिया के संयम शुक्ला की जोड़ी को वॉक ओवर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष एकल वर्ग में एयर इंडिया के मिथुन एम ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के रोहित यादव को 21-12, 21-11 से हराकर खिताब जीता। महिला एकल वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त गोवा की अनुरा प्रभु देसाई ने अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए रेलवे की कनिका कनवाल को 21-13, 21-17 से शिकस्त देकर खिताब जीता। महिला युगल वर्ग में पेट्रोलियम की अपर्णा बालन और कर्नाटक की श्रुति ने उत्तराखंड की कुहू गर्ग व असम की निंग्शी हजारिका को 21-18, 21-15 से शिकस्त देकर खिताब कब्जाया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। पदक विजेता खिलाड़ियों को पांच लाख रुपये की इनामी धनराशि बांटी गई। इस अवसर पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं एडीजी अशोक कुमार, सचिव बीएस मनकोटी, अलकनंदा अशोक, आयोजन सचिव लोकेश ओहरी, दीपक रावत, राजेश निझावन, दीपक नेगी, प्रवीण जुयाल, नवनीत सेठी और विजय राणा समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
--
इवेंट-विजेता-उपविजेता
पुरुष एकल-मिथुन एम-रोहित यादव
महिला एकल-अनुरा प्रभुदेसाई-कनिका कनवाल
पुरुष युगल-अरुण जॉर्ज और संयम शुक्ला-शिवम शर्मा और सुनीजीथ एस
महिला युगल-अपर्णा बालन और श्रुति-कुहू गर्ग और निंग्शी हजारिका
मिश्रित युगल-कुहू गर्ग और गाउस शेख-शिवम शर्मा व पुरविशा एस राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें