फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच नई पार्किंग खुली, 35 और खोलने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला /देहरादून।
विज्ञापन

बल्लूपुर फ्लाईओवर के नीचे शनिवार को पांच पार्किंग स्थलाें का शुभारंभ कर दिया गया है। इसके अलावा यातायात निदेशालय द्वारा 35 अन्य स्थानों पर पार्किंग स्थल का निर्धारण किया गया है। फरवरी माह के अंत तक इन पार्किंग स्थलों को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। यहां पर करीब 500 चौपहिया और 600 के करीब दोपहिया वाहनों की पार्किंग की जा सकेगी।
बल्लूपुर चौक पर शनिवार शाम डीआईजी यातायात केवल खुराना, एसएसपी निवेदिता कुकरेती और एसपी ट्रैफिक लोकेश्वर सिंह ने संयुक्त रूप से इन पांच पार्किंग स्थलों का फीता काटकर शुभारंभ किया। इन पार्किंग स्थलों की क्षमता 140 के करीब चार पहिया और 100 दोपहिया वाहनों को पार्क करने की है। यह पार्किंग पूरी तरह नि:शुल्क होगी। डीआईजी खुराना ने बताया कि इसके अलावा शहर के कई हिस्सों में 35 स्थलों को पार्किंग के लिए चुना गया है। जल्द ही इन पार्किंग स्थलों को शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने वाहन चालकों से इन नि:शुल्क पार्किंग स्थलों का उपयोग करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बनेंगी नई पार्किंग
एमकेपी चौक, सीएमआई अस्पताल, आराघर चौकी के पास, आराघर टी जक्शन, धर्मपुर मंडी, फव्वारा चौक, कैलाश अस्पताल, सेलीब्रेशन, मोहकमपुर, विवेकानंद स्कूल, जोगीवाला चौक, लैंस डाउन चौक, दर्शन लाल चौक, दून नर्सिंग होम, आराघर मंदिर, नेहरू कॉलोनी तिराहा, रोजगार तिराहा, कांवेंट रोड, बिंदाल तिराहा, बिंदाल रोड शनि मंदिर के पास, चकराता रोड, चकराता रोड चोर खाला, एफआरआई के बाहर, प्रेमनगर बाजार, बिंदाल तिराहे पर सड़क किनारे, किशननगर तिराहा आदि।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें