फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/विकासनगर।
विज्ञापन

दोपहर में भले ही धूप की तल्खी महसूस होने लगी हो, लेकिन सुबह और शाम के समय अब भी ठंड लोगों की कपकपी छुड़ा रही हैं। शनिवार को दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। सुबह 10 बजे तक भी कोहरा छट नहीं सका। वाहन चालकों को हैड लाइट जला कर आगे बढ़ना पड़ा। वहीं सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे भी ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। कोहरे के चलते ठंड में इजाफा हो गया। धूप निकलने के बाद ही लोग राहत महसूस की।
विज्ञापन

रविवार देर रात से ही विकासनगर और आसपास के क्षेत्रों में कोहरे अपने आगोश में लेना शुरू कर दिया। शनिवार को लोग सोकर उठे तो पूरा पछवादून कोहरे की सफेद चादर में लिपटा हुआ था। सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए। सुबह 10 बजे कोहरा छटने और धूप निकलने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। शाम ढलते ही फिर ठंड में इजाफा हो गया। विकासनगर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें