फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार रोचक होगा सचिवालय संघ का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार रोचक होगा सचिवालय संघ का चुनाव
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। सचिवालय संघ के चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद पर रोचक मुकाबला होगा। वर्तमान अध्यक्ष, महासचिव समेत संवर्गीय संघों व पूर्व कर्मचारी नेताओं की अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी सामने आ रही है। समर्थन जुटाने के लिए दावेदार मतदाता कर्मचारियों की नब्ज टटोलने में लगे हैं। जिससे सचिवालय की कर्मचारी राजनीति में चुनावी गरमाहट आनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

कर्मचारी राजनीति में प्रतिष्ठित सचिवालय संघ के चुनाव इसी माह होने हैं। लेकिन अभी चुनाव तिथि तय नहीं हुई है। चुनाव के लिए वोटर लिस्ट बनाने की प्रक्रिया चल रही है। अभी तक करीब 925 कार्मिकों ने संघ की सदस्यता ली है। मतदाताओं की संख्या 1100 तक पहुंचने का अनुमान है। अध्यक्ष की कुर्सी पर वर्तमान व पूर्व कर्मचारी नेताओं की निगाहें हैं। संघ के वर्तमान अध्यक्ष दीपक जोशी, महासचिव प्रदीप पपनै, संघ के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद रतूड़ी, एनएस डुंगरियाल, वीरेंद्र कंडारी, संजय शर्मा व कर्म राम की दावेदारी अध्यक्ष पद पर सामने आ रही है। दावेदारों को लेकर सचिवालय में अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच चुनावी चर्चा भी शुरू हो गई। कर्मचारियों का समर्थन जुटाने के लिए दावेदार संवर्गीय संघों से तालमेल बनाने के साथ ही मतदाता कार्मिकों की नब्ज टटोल रहे हैं। साथ ही कर्मचारी नेताओं के बीच एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें