फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आओ हाथ बढ़ाएं, कैंसर को जड़ से मिटाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आओ हाथ बढ़ाएं, कैंसर को जड़ से मिटाएं
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अरिहंत अस्पताल, वरदान संस्था और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कैंसर अवेयरनेस वॉक आयोजित की जाएगी। 10 फरवरी को पुलिस लाइन में एसएसपी निवेदिता कुकरेती वॉक को हरी झंडी दिखाएंगी। 11 फरवरी को पुलिस लाइन में मुफ्त कैंसर जांच शिविर आयोजित किया जाएगा।
अरिहंत अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी मनीष काला ने बताया कि बड़ी संख्या में कैंसर पीड़ित अस्पताल तब पहुंचते हैं, जब उनकी स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो जाती है। बीमारी ठीक न होने की स्थिति में पहुंच जाती है। तब उपचार भी बहुत ज्यादा प्रभावी नहीं होता। शुरुआती लक्षण दिखने के बाद अगर तुरंत जांच कर चिकित्सकों से परामर्श लिया जाए तो उसी समय उपचार कर बीमारी को बढ़ने से रोका जा सकता है। पेट और कैंसर रोग विशेषज्ञ डा. अभिषेक जैन ने बताया कि शरीर में किसी भी तरह की गांठ कैंसर हो सकती है। इसके अलावा अन्य कई लक्षण होते हैं, जिसके जरिये कैंसर की पहचान की जा सकती है।
विज्ञापन

11 फरवरी को पुलिस लाइन में मुफ्त कैंसर जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें डा. अभिषेक जैन और डा. विदुषी ज्याला जैन स्वास्थ्य की जांच करेंगी। साथ ही हड्डियों में कैल्शियम, हीमोग्लोबिन, शुगर, बीपी की जांच भी मुफ्त की जाएगी।
विज्ञापन


यहां कराएं पंजीकरण
शिविर से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी या पंजीकरण के लिए अरिहंत अस्पताल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी मनीष काला से मोबाइल नंबर 9758135945, 8755703129, 8477015555 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें