फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
पिरान कलियर। थाना पिरान कलियर पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे से अपने परिजनों से लड़कर भागकर आई युवती को कलियर क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस से बरामद कर लिया है। युवती की गुमशुदगी ठाणे के पुलिस स्टेशन में दर्ज है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह महाराष्ट्र के मनोर से एक 19 वर्षीय युवती 16 दिसंबर को अपने परिजनों से लड़कर बिन बताए घर से आ गई थी। सोमवार को युवती रुड़की रेलवे स्टेशन पर उतर गई और कमरे की तलाश करने लगी। युवती को रुड़की में कमरा नहीं मिला। इस दौरान युवती को रुड़की रेलवे स्टेशन पर दो व्यक्ति मिले। दोनों व्यक्ति उसे कलियर एक गेस्ट हाउस ले आए। युवती ने सोमवार रात को महाराष्ट्र के मनोर में अपने परिजनों को कलियर में होने की सूचना दी और जिस गेस्ट हाउस में वह रुकी थी उसकी लोकेशन परिजनों भेजी। परिजनों ने कहीं से पुलिस का नंबर लिया और उसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर एसआई रणजीत सिंह तोमर मय फोर्स के बताई गई लोकेशन के आधार पर गेस्ट हाउस पहुंचे और युवती को अपनी साथ थाने ले आए। युवती के बरामद होने की सूचना परिजनों को दे दी गई है। एसआई रणजीत सिंह तोमर ने बताया कि युवती 16 दिसंबर को अपने परिजनों से लड़ झगड़कर कलियर आ गई थीं। युवती की महाराष्ट्र के ठाने के थाने में गुमशुदगी दर्ज है। युवती के परिजनों को सूचना दे दी गई है। गेस्ट हाउस का दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें