फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकन्ने हुए शिक्षक, छात्र तीसरे दिन में रहे गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरिद्वार।
शिक्षा विभाग के निरीक्षण अभियान में तीसरे दिन भी 52.19 प्रतिशत छात्र गैरहाजिर रहे। हालांकि प्रदेश स्तर पर गैरहाजिर शिक्षकों पर दुर्गम में स्थानांतरण की गाज गिरने पर शिक्षक चौकन्ने हो गए हैं। निरीक्षण के दौरान कोई भी शिक्षक स्कूल से अनुपस्थित नहीं मिला।
शिक्षा विभाग इन दिनों स्कूलों में अभियान चलाकर निरीक्षण कर रहा है। एक जुलाई को स्कूल खुलने के पहले दिन विभाग ने 42 स्कूलों का निरीक्षण किया तो 45 प्रतिशत छात्र गायब मिले। दूसरे दिन सोमवार को 38 स्कूलों के निरीक्षण में 67 प्रतिशत छात्र और प्राइमरी स्कूल के तीन शिक्षक नदारद पाए गए। तीसरे दिन मंगलवार को भी विभाग ने अभियान चलाकर निरीक्षण किए। प्रदेश स्तर पर शिक्षकों के गायब रहने पर शासन ने कड़ा संज्ञान लिया है। गैरहाजिर शिक्षकों का दुर्गम में तबादला करने की तैयारी है। इनमें हरिद्वार के तीन शिक्षक भी शामिल हैं। कार्रवाई की खबर से मंगलवार को शिक्षक सतर्क रहे और बिना अवकाश कोई भी शिक्षक स्कूल से गैरहाजिर नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी आरडी शर्मा के मुताबिक मंगलवार को 16 प्राथमिक स्कूल, आठ राजकीय इंटर कालेज और चार उच्च प्राथमिक स्कूलों का निरीक्षण किया गया। इन सभी स्कूलों में 6459 छात्र- छात्राएं पंजीकृत हैं। इनमें 3088 छात्र- छात्राएं ही उपस्थित मिले। 3371 छात्र छात्राएं स्कूल नहीं पहुंचे। सीईओ ने बताया कि 52.19 प्रतिशत छात्र स्कूलों से गैरहाजिर मिले हैं। निरीक्षण रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें