फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्त पदों को न भरने पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी (ब्यूरो। डाक कर्मियों ने रिक्त पदों को भरने समेत विभिन्न मांगें पूरी न होने पर आक्रोश व्यक्त किया है। डाक कर्मियों ने चेेतावनी दी कि अगर मांगों पर अमल नहीं हुआ तो जल्द ही धरना प्रदर्शन और हड़ताल कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ पौड़ी प्रखंड से जुड़े डाक कर्मी बड़ी संख्या में प्रधान डाकघर में एकत्र हुए। बैठक में पौड़ी मंडल में अधीक्षक, सहायक डाक अधीक्षक, उपमंडलीय निरीक्षक, मेल ओवरसियर, सहायक डाकपाल, डाक सहायक और पोस्टमैन की कमी के कारण आम जनता और डाक कर्मियों को हो रही समस्या व इन पदों को भरे जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि मृतक आश्रित कोटे के डाक सहायक, पोस्टमैन, जीडीएस पदों में नियुक्तियां चीफ पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय देहरादून में लंबित हैं। उन पर कई साल से कार्रवाई नहीं हो रही है। इन पदों को तत्काल भरा जाए। कर्मचारियों की कमी के बावजूद मूल काम के बजाय अन्य काम करने, बीमारी या अन्य जरूरी कार्य पर छुट्टी न देने और कंप्यूटर व फर्नीचर आदि की कमी पर भी रोष व्यक्त किया गया। बैठक में संघ के प्रखंडीय सचिव हरीश चरण सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह, मोनिका भंडारी, सोनिका पटवाल, शैलेंद्र सिंह, सूरज पंवार, दीपक बिष्ट व हरीश पटवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें