फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यातों से मिलने का समय तय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुणाल दरगन
हरिद्वार।
हरिद्वार जेल में कैद कुख्यातों से मिलने का समय तय कर दिया गया है। मुलाकात पर पहुंचने वाले नाते-रिश्तेदार, परिजन और दोस्त अब उनसे केवल शाम चार से पांच बजे के बीच ही मुलाकात कर सकेंगे। यह मुलाकात भी जेल पुलिस चौकी पर एंट्री कराने के बाद हो सकेगी। आईजी जेल पीवीके प्रसाद ने ये निर्देश जेल प्रशासन को दिए हैं।

हाईप्रोफाइल अमित दीक्षित हत्याकांड में बी वारंट पर हरिद्वार जेल में शिफ्ट हुए कुख्यात गैंगस्टर संजीव जीवा उर्फ माहेश्वरी उर्फ डाक्टर ने 11 दिन में ही पूरे शहर में दहशत पैदा कर दी थी। बताते हैं कि कई बिल्डर, प्रॉपर्टी डीलर, होटल और सराफा कारोबारियों को जीवा के फोन कॉल्स हुए थे। तब से हरिद्वार पुलिस के कान खड़े हुए हैं। हालांकि, ये फोन कॉल्स कब, कैसे और कहां से हुए, इस बारे में तस्वीर साफ नहीं हुई है। दूसरा बड़ा मामला कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी का सहारनपुर की एक महिला से एक घंटे तक बंद कमरे में मुलाकात करने का सामने आया था। राठी से मिलने पहुंची महिला ने मिलाई की पर्ची उसके ही गुर्गे विपिन जैन के नाम से बनवाई थी और महिला ने सीआईयू की पूछताछ में राठी के मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराए थे। ये दो प्रकरण ही थे जिसकी वजह से पुलिस सकते में आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हालांकि, ये दोनों कुख्यात ही मौजूदा समय में हरिद्वार जेल में नहीं है लेकिन उनके गुर्गें यहां मौजूद हैं। लिहाजा, चौकसी बरत रही पुलिस की बात पर गौर फरमाते हुए आईजी जेल पीवीके प्रसाद ने कुख्यातों से मुलाकात का समय तय कर दिया है। कुख्यातों से मुलाकात तब होगी जब मिलने आए शख्स की एंट्री जेल के एंट्री प्वाइंट पर बनी पुलिस चौकी पर होगी। जेल के अंदर भी मुलाकात कक्ष में भी पुलिस निगाह रख सकती है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि इस निर्देश से काफी हद तक पुलिस महकमे को मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें