खुद को परिचित बताकर साइबर ठगों ने एक छात्र के खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए। साइबर थाने की जांच के बाद क्लेमेंटटाउन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
आकाश कुमार पुत्र अरविन्द सिंह निवासी साईं हॉस्टल ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी का कहना है कि 13 मार्च को वह हॉस्टल में था। एक नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को परिचित बताया। इसके बाद एकाउंट में एक रुपये भेज कर देखने को कहा गया और बोला गया कि कुछ पैसे ट्रांसफर कर रहा हूं कल कैश वापस ले लूंगा। विश्वास कर आकाश ने कहने के मुताबिक किया तो उसके खाते से तीन बार में 60 हजार रुपये निकल गए। मा.सि.रि.