फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल ट्रायल के लिए 58 क्रिकेटर चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। उत्तराखंड की सीनियर क्रिकेट टीम के चयन के लिए बुधवार को रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में गढ़वाल मंडल के खिलाड़ियों की ट्रायल की प्रक्रिया पूरी हो गई। चयनकर्ता मनोज मुद्गल और आशीष विंस्टन जैदी ने समापन पर शॉर्टलिस्ट किए गए क्रिकेटरों के नाम घोषित किए।
विज्ञापन

संयोजक धीरज खरे ने बताया कि दो दिन के ट्रायल में कुल 90 क्रिकेटर शामिल हुए। इनमें से 58 खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय ट्रायल के लिए चुना गया है। छह सितंबर को रायपुर स्टेडियम में ही राज्य स्तरीय ट्रायल होंगे। इसमें गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मंडलों के शॉर्ट लिस्ट खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके बाद कैंप के लिए क्रिकेटरों का चयन किया जाएगा।
10 से एसीए में लगेगा कैंप
सीनियर टीम के राज्य स्तरीय ट्रायल में चुने जाने वाले क्रिकेटरों के लिए छह से आठ सितंबर तक रायपुर स्टेडियम में कैंप आयोजित होगा। इसके बाद चयनित क्रिकेटरों को नौ सितंबर तक बीसीसीआई की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। 10 से 23 सितंबर तक अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में अभ्यास शिविर लगेगा। इसी दौरान टीम का चयन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

130 क्रिकेटरों ने दिया ट्रायल
तनुष क्रिकेट एकेडमी में अंडर-19 टीम के लिए पहले दिन 130 क्रिकेटरों ने ट्रायल लिया। पहले दिन के ट्रायल के बाद 75 को शॉर्ट लिस्ट किया गया। ट्रायल प्रक्रिया बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी होगी। जिला स्तर पर ट्रायल के बाद मंडल और राज्य स्तर पर ट्रायल होंगे। इसके बाद कैंप के लिए खिलाड़ी चुने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें