फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prakash Parv 2019: द्रोणनगरी में विशाल केक काटकर मनाया प्रकाश पर्व, शीश नवाने पहुंचे सीएम

Wed, 13 Nov 2019 08:23 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • गुरुद्वारा रेसकोर्स में शाम को सजेगा बड़ा दीवान, शबद-कीर्तन होंगे 
  • रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भी होगा 
विज्ञापन
केक काटकर मनाया प्रकाश पर्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरु नानक नामलेवा की ओर से कालिका मंदिर मार्ग पर प्रकाश पर्व के मौके पर विशाल केक का काटा गया। इसके साथ ही अटूट लंगर भी चलाया गया। नानक नाम जहाज है, चढे़ सो उतरे पार, जो से श्रद्धा कर सेंवदे, गुर पार उतारणहार... सरीखे भजनों से सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर उनकी महिमा गाई गई। श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार की ओर से गुरुद्वारा रेसकोर्स में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी मत्था टेका और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री के साथ मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास ने भी मत्था टेका। 

विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: नितनेम के पाठ से हुई। इसके बाद गुरुदेव सिंह खालसा हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर वालों ने आसा दी वार का शबद, कलयुग बाबे तारिया सतनाम पढ़ मंत्र... का गायन किया। हेड ग्रंथी शमशेर सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव ने जात-पात, ऊंच नीच, छुआछूत आदि के भ्रमों से जनमानस को जागरूक किया था। 


इस अवसर पर हैरिटेज स्कूल, दून इंटरनेशनल स्कूल, एसजीएन दूनवेल स्कूल, गुरु नानक एकेडमी रायपुर रोड, शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल, एशियन स्कूल के बच्चों ने भी शबद गायन किया। कार्यक्रम में गुर सिख एजुकेशन सोसाइटी ने होनहार बच्चों को सम्मानित भी किया गया। जालंधर से आए ज्ञानी दलविंदर सिंह ने कहा कि जगत गुरु नानक देव ने काम करने, प्रभु नाम जपने और मिल बांटकर खाने व जबर को सब्र के साथ गुजारा करना सिखाया। नानक देव युग प्रवर्तक थे। कार्यक्रम के बाद हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने लंगर छका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

450 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

श्री गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश उत्सव पर उत्तरांचल पीजी कॉलेज ऑफ  बायोमेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल में श्री गुरु नानक देव चेरिटेबल हॉस्पिटल में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें 450 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। 

शिविर का शुभारंभ कॉलेज के प्रबंध निदेशक इंजीनियर जीडीएस वार्ने व अधिशासी निदेशक तवलीन कौर ने किया। शिविर में हड्डी, नेत्र, दंत, दमा आदि से पीड़ित रोगियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। साथ ही शुगर, हीमोग्लोबिन व यूरिक एसिड की पैथोलोजी जांच निशुल्क की गई। वहीं, दून अस्पताल में मरीजों को फल बांटे गए। इसके अलावा कॉलेज प्रांगण में लंगर बरताया गया। 

102 रक्तदाताओं ने किया महादान

गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर 102 रक्तदाताओं ने महादान किया। यूनाइटेड सिख फेडरेशन की ओर से गुरुद्वारा मैदान रेसकोर्स में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था, जिसमें कई अन्य संस्थाओं ने भी सहयोग दिया। अमर उजाला ने इस आयोजन के मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाई।

श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल ब्लड बैंक की टीम ने रक्त एकत्र करने के साथ ही लोगों को सुरक्षित रक्तदान के संबंध में जानकारी भी दी। डीपीएमआई और लायसं क्लब की टीम ने स्वास्थ्य जांच और फिजियोथेरेपी कराई। संस्थान के प्रबंध निदेशक नरेंद्र सिंह की अगुवाई में उनकी टीम ने लोगों के ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर समेत अन्य जांच की। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, मेयर सुनील उनियाल गामा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत कई अन्य गणमान्य लोगों ने शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया।

यूनाइडेट सिख फेडरेशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान राजेंद्र सिंह राजन, उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा, महासचिव सेवा सिंह मठारु भी आयोजन से जुड़े रहे। शिविर आयोजन में जसमीत सिंह, हरेंद्र सिंह अमन, कार्तिक चांदना, सिमरन सिंह, सुरजीत सिंह, विनीत कुमार समेत अन्य ने सहयोग दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें