फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दो दुकानों से 54 गैस सिलिंडर जब्त

Fri, 27 Jun 2025 01:32 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खाद्य पूर्ति विभाग ने सेलाकुई में घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर की अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़ किया है। टीम में दो दुकानों से 54 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए। दुकानदारों के खिलाफ सेलाकुई थाने में तहरीर दी है। पुलिस दोनों दुकानदारों के खिलाफ वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने जा रही है।

बृहस्पतिवार शाम को खाद्य पूर्ति विभाग ने सेलाकुई बाजार में घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर की दुकानों में छापामारी की। टीम ने दीपक पाल और संतोष पाल की दुकान से अवैध रिफिलिंग के लिए प्रयोग किए जा रहे 54 घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर बरामद किए। विभाग के मुताबिक सतीश पाल की दुकान से 14.2 किलोग्राम के 15, 4.2 किलोग्राम के 11 और 19 किलोग्राम का एक सिलिंडर, एक रिफिलिंग किट और इलेक्ट्रॉनिक तराजू मिला।
विज्ञापन


वहीं, दीपक पाल की दुकान से 14.2 किलोग्राम के 13, पांच व आठ किलोग्राम के 13, 19 किलोग्राम का एक सिलिंडर, रिफिलिंग किट और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ। टीम ने दोनों दुकानदारों के खिलाफ वस्तु अधिनियम की संबंधी धारा में कार्रवाई के लिए सेलाकुई थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन




थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि दोनों दुकानदारों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। टीम में सहायक पूर्ति निरीक्षक राहुल बहुगुणा, रजत नेगी, विजय नैथानी, संदीप बलूनी, होशियार सिंह और पूर्ति लिपिक जितेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें