श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआर) के प्रथम दीक्षांत समारोह में 5386 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी गई। इनमें 218 मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। वहीं, 34 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। डिग्री व मेडल पाकर छात्र खुशी से झूम उठे।
मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने
कहा कि
यह दीक्षांत समारोह है, शिक्षांत नहीं हुआ है। जीवन में कोई शॉर्टकट नहीं होता। उन्होंने कहा कि छात्र आदर्श गुणों को अपनाएं, जिससे समाज और राष्ट्र का नव-निर्माण हो सके। जीवन में कुछ पाने के लिए हमेशा सीखने की इच्छा बनाए रखनी चाहिए। किसी भी संस्थान के लिए उसके छात्र ही ब्रांड एंबेसडर होते हैं। दीक्षांत समारोह की शुरुआत अकादमिक शोभायात्रा के साथ हुई।
विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि मेडिकल के छात्रों के लिए एक घोषणा की है कि जो छात्र एमबीबीएस करेगा वह अपने क्षेत्र के पांच परिवारों को गोद लेगा। मेडिकल छात्रों के लिए एक ई-लाइब्रेरी बनाई गई है। जुलाई में देश और दुनिया के मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय से एमओयू करेंगे। इससे छात्रों की उच्च शिक्षा के लिए बेहतर कदम उठाए जा सकेंगे।
पूर्व कुलपति प्रो. यूएस रावत ने कुलाधिपति महंत देवेंद्र दास महाराज का शुभकामना संदेश पढ़ा। इस दौरान विवि अनुदान आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर डीपी सिंह, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने भी विचार रखे।
एलुमनी मीट का आयोजन
श्री गुरु राम राय विवि एलुमनी एसोसिएशन ने एलुमनी मीट का आयोजन किया। अध्यक्ष डॉ. विपुल जैन ने बताया कि एलुमनी मीट में विवि के पूर्व छात्रों ने प्रतिभाग किया और अपने अनुभव साझा किए। उपाध्यक्ष डॉ. पारुल गोयल, डॉ. दिव्या वर्मा, मंदीप नारंग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस दौरान दून विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल, यूसर्क की निदेशक प्रो. अनीता रावत, यूकास्ट के पूर्व महानिदेशक प्रो. राजेंद्र डोभाल, हिमालय विवि के कुलपति प्रो. जेपी पचौरी, विवि की शैक्षणिक समन्वयक डॉ. मालविका कांडपाल, डॉ. आरपी सिंह, डीन रिसर्च प्रो. लोकेश गंभीर, प्रो. अरुण कुमार, प्रो. कंचन जोशी, आईक्यूएसी निदेशक डॉ. सुमन विज, प्रो. कुमुद सकलानी, डॉ. मनोज गहलौत, डॉ. दीपक साहनी, मनोज तिवारी मौजूद रहे।
इन्हें मिली कुलाधिपति ट्रॉफी
- हीरा सिंह गरिया- मास्टर ऑफ साइंस (बायोटेक्नोलाजी)
- निधि यादव- मास्टर ऑफ कम्प्यूटर एप्लिकेशन
- दृष्टांत शर्मा- बैचलर्स ऑफ कम्प्यूटर एप्लिकेशन
- सत्यम सिंह- बैचलर्स ऑफ कम्प्यूटर एप्लिकेशन
- आरके बंसल मेमोरियल अवार्ड 2022- मयंक गुप्ता, छात्र श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज