फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थायी बिजली कनेक्शन की जमानत राशि लौटाने में आनाकानी कर रहा यूपीसीएल

Thu, 09 May 2019 09:00 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

यूपीसीएल अधिकारी अस्थायी कनेक्शन के नाम पर जमा कराई गई जमानत राशि लौटाने में आनाकानी कर रहे हैं। कुछ उपभोक्ताओं ने अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी यदि इस संबंध में जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वह नए सिरे से राज्य विद्युत नियामक आयोग से शिकायत दर्ज कराएंगे।

विज्ञापन


यूपीसीएल की ओर से अस्थायी बिजली कनेक्शन देने के एवज में उपभोक्ताओं से अलग-अलग क्षमता के अनुसार जमानत राशि जमा कराई जाती है। राज्य विद्युत नियामक आयोग के निर्देशानुसार अस्थायी कनेक्शन के एवज में वसूली जाने वाली जमानत राशि को 30 दिन के भीतर उपभोक्ताओें को लौटानी होती है। लेकिन यूपीसीएल प्रबंधन इसका पालन नहीं कर रहा है। आरकेडिया प्रेमनगर की पूर्व उपप्रधान गीता बिष्ट की अगुवाई में कई उपभोक्ताओं ने बुधवार को मोहनपुर वितरण खंड के अधिशासी अभियंता को पत्र सौंपकर बताया कि क्षेत्र में कई ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्हें एक साल बीतने के बाद भी जमानत राशि नहीं लौटाई गई।

इसके लिए उपभोक्ता अधिकारियाें और कर्मचारियों के कई दिन से चक्कर काट रहें हैं बावजूद राशि नहीं लौटाई जा रही है। इससे परेशान उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी यदि उनकी जमानत राशि जल्द नहीं लौटाई गई तो वे आयोग के खिलाफ नए सिरे से शिकायत दर्ज कराएंगे। इस पर अधिशासी अभियंता ने आश्वासन दिया कि जमानत राशि जल्द लौटाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें