फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून अस्पताल की अब एक्स-रे मशीन हांफी - बुधवार को बंद हुई मशीन, हर दिन होते हैं 250 से 300 एजेंसी अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। दून अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। बुधवार को यहां की एक्स-रे मशीन ने अचानक काम करना बंद कर दिया। उसके बाद एक्सरे करवाने वालों की बाहर लाइन लग गई। इस मशीन से प्रतिदिन 250-300 तक मरीजों के एक्सरे हो रहे थे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते एक माह से अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन खराब पड़ी है। इसे अभी तक रिपेयर नहीं किया जा सका है। इसकी जगह पर अब बड़ी और अत्याधुनिक मशीन लाए जाने पर विचार चल रहा है। अब बुधवार को विभाग की एक्स-रे मशीन भी खराब हो गई। रेडियोलॉजी विभाग के इंचार्ज और दून अस्पताल के पीआरओ महेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि मशीन पर ज्यादा लोड था। जिसकी वजह से इसकी मरम्मत करवाना भी बेहद कठिन हो रहा था। अचानक बुधवार को यह मशीन खराब हो गई है। इसे ठीक कराने के लिए कंपनी को सूचित कर दिया गया है। जल्द मशीन ठीक होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि दून अस्पताल में प्रत्येक दिन 200 से 300 एक्स-रे हो रहे थे। ऐसे में अब जब तक यह मशीन ठीक नहीं हो जाती अस्पताल में एक्सरे नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें