फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर बीमारी में अधिवक्ता को मिलेंगे दो लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

देहरादून बार एसोसिएशन की पहली आम सभा में बीमार अधिवक्ता को दो लाख रुपये की मदद करने का प्रस्ताव रखा गया। इसके अलावा आकस्मिक मृत्यु पर पांच लाख रुपये की सहायता राशि दिए जाने पर भी विचार विमर्श हुआ। इन दोनों प्रस्तावों को ध्वनिमत से पारित किया गया।
विज्ञापन

आम सभा के दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने कहा कि अधिवक्ताओं को न्यायिक कार्यों के अलावा आपसी सहयोग को भी तरजीह देनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं के हित में कई अहम प्रस्ताव रखे। इनमें से प्रमुख अधिवक्ता की गंभीर बीमारी की अवस्था में उसे दो लाख रुपये की और आकस्मिक मृत्यु पर पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता दिए जाने का प्रस्ताव रखा गया। अधिवक्ताओं ने इन दोनों प्रस्तावों को ध्वनिमत से पारित किया। अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने बताया कि पूर्व सरकार ने पुरानी जेल परिसर में पांच बीघा भूमि का अधिग्रहण किया था। इस भूमि पर अप्रैल माह से अधिवक्ताओं के लिए चैंबर निर्माण शुरू हो जाएगा। इस मौके पर सचिव अनिल शर्मा समेत कार्यकारिणी के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें