ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
राज्य महिला आयोग के सदस्य विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देंगे। इस बाबत आयोग की अध्यक्ष विजय बड़थ्वाल ने दिशा निर्देश जारी किए हैं।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विजय बड़थ्वाल ने बताया कि जनपद के विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को जागरूक करने की योजना तैयार की गई है। इसके तहत विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्रों में जाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर भी काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोग में शिकायतों के निस्तारण के साथ ही अधिकारों की जानकारी भी दी जाएगी।