फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर कई घरों में आईं खुशियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल पर कई घरों में आईं खुशियां
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। नए साल पर कई परिवारों की खुशियां दोगुनी हो गईं। साल के पहले दिन उनके परिवार में बच्चों ने जन्म लिया। सरकारी अस्पतालों के आंकड़ों के अनुसार साल के पहले दिन 64 बच्चों ने जन्म लिया है। निजी अस्पतालों की संख्या को इसमें जोड़ दिया जाए तो यह आंकड़ा दो सौ अधिक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

दून महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. मीनाक्षी जोशी के मुताबिक उनके अस्पताल में एक जनवरी को 25 बच्चों का जन्म हुआ है। इसी प्रकार ऋषिकेश स्थित एसपीएस अस्पताल में नौ बच्चों ने जन्म लिया। डोईवाला अस्पताल में 14, पछवादून के अस्पतालों में 15 और मसूरी स्थित सिविल अस्पताल में एक बच्चे ने जन्म लिया है। इन बच्चों के जन्म के बाद अस्पतालों में भर्ती जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। बहरहाल, यह आंकड़ा सरकारी अस्पतालों का है। इसके अलावा राजधानी सहित जिले के निजी अस्पतालों मैक्स, सिनर्जी, सीएमआई व श्री महंत इंदिरेश जैसे 150 से अधिक अस्पतालों में बच्चों ने जन्म लिया, लेकिन इन बच्चों का आंकड़ा अभी तक स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें