फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपेश्वर में होगा श्रीदेव सुमन विवि का दूसरा दीक्षांत समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह इस बार गोपेश्वर, चमोली स्थित परिसर में होगा। विवि में तृतीय श्रेणी के पदों पर भर्ती को भी हरी झंडी मिल गई है। इसके अलावा शुक्रवार को आयोजित विवि की कार्यकारी परिषद की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए।
बैठक दून विवि परिसर स्थित श्रीदेव सुमन विवि के कैंप कार्यालय में कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व आईएएस जगमोहन भनोट, गढ़वाल विवि के पूर्व कुलपति प्रो. एमएसएम रावत, डॉ. जेएस रजवार, डॉ. जीसी घिल्डियाल, डॉ. एके तिवारी, डॉ. केएल मालगुडी, कुलसचिव डॉ. दीपक कुमार शामिल हुए। बैठक में अकादमिक परिषद की पूर्व की दो बैठकों की कार्रवाई का अनुमोदन दिया गया। इस दौरान 23 महाविद्यालयों के विभिन्न मामलों का निस्तारण भी किया गया। इसके अलावा विवि मुख्यालय एवं गोपेश्वर परिसर हेतु अतिरिक्त पदों का प्रस्ताव शासन को स्वीकृति के लिए भेजने पर मुहर लगी और विवि में तृतीय श्रेणी के रिक्त पदों को भरने हेतु कार्य परिषद द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। कुलपति डॉ. यूएस रावत ने बताया कि पूर्व में विवि की भर्ती नियमावली हेतु समिति का गठन किया गया है। समिति की अविलम्ब बैठक की जाएगी। विवि का दूसरा दीक्षांत समारोह अप्रैल 2019 में विवि के गोपेश्वर परिसर में कराए जाने पर भी मुहर लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपेश्वर परिसर में आएंगे विषय विशेषज्ञ
उच्च शिक्षा के बढ़ावा देने के लिए श्रीदेव सुमन विवि के गोपेश्वर परिसर में समय-समय पर अतिथि विषय विशेषज्ञ शार्ट या लांगटर्म पर नियुक्त किए जाने हेतु कुलपति डॉ. यूएस रावत को अधिकृत किया गया है। परिसर के कैंपस निदेशक को दो हजार रुपये प्रतिमाह अतिरिक्त भत्ता दिए जाने पर भी फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें