फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर का निर्माण होना जरूरी : हरक

विज्ञापन
विज्ञापन
राम मंदिर का निर्माण होना जरूरी : हरक
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। वन मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा है कि वन क्षेत्रों में पक्के मार्गों के निर्माण में आने वाली बाधाओं को दूर किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वाभिमान बचाने के लिए अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होना जरूरी है। यह मामला करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा हुआ है।
शनिवार को नगर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि कैंपटी स्वास्थ्य केंद्र के लिए जाने वाले मार्ग में वन क्षेत्र में आने से निर्माण में आ रही दिक्कतें दूर कर दी गई हैं। वन अधिकारियों को लेंडयूज बदलकर मार्ग का जल्द निर्माण करने के निर्देश दिए गए हैं। कैम्पा और जायका योजना के तहत धनोल्टी की तर्ज पर कैंपटी वन विहार में इको पार्क का निर्माण कराया जाएगा। कैंपटी क्षेत्र के आसपास के क्षेत्रों को भी पर्यटन के लिए विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार 400 करोड़ की लागत से सिंगापुर, अमेरिका और यूरोप के चिड़ियाघरों की तर्ज पर हल्द्वानी में चिड़ियाघर का निर्माण करवा रही है। वन विभाग जंगल और जीव जंतुओं को बचाने के अलावा सामाजिक कार्यों में भागीदारी कर रहा है। दिसंबर में वन की ओर से इंडिया बर्ड फेस्टिवल कराया जाएगा। जिसमें लोगों को विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों व जंगली जीव जंतुओं के बारे में जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

इस दौरान हरक सिंह रावत ने राम मंदिर निर्माण की पैरवी करते हुए कहा कि स्वाभिमान बचाने के लिए अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होना जरूरी है। यह करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा हुआ है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें