फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन नहीं देने पर मारपीट, लैपटॉप तोड़ नकदी भी ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

राशन कार्ड ऑनलाइन नहीं होने के चलते डीलर ने राशन देने से इनकार कर दिया। इससे आक्रोशित युवकों ने राशन डीलर के साथ गाली गलौज की, दुकान का स्टॉक रजिस्टर फाड़ने के बाद लैपटॉप भी तोड़ दिया। इसके बाद नकदी लेकर भाग निकले। पीड़ित राशन डीलर ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन

पिछले दिनों अकोढ़ा कलां गांव की राशन की दुकान को मुंडाखेड़ा कला गांव की राशन की दुकान से अटैच किया गया। बृहस्पतिवार को मुंडाखेड़ा कलां गांव के राशन डीलर राजेश कुमार राशन वितरण कर रहे थे। उनका आरोप है कि अचानक गांव के तीन युवक नशे में धुत होकर दुकान पहुंचे और राशन देने को कहा। राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं थे। इस पर उन्होंने राशन कार्ड ऑनलाइन होने के बाद ही राशन देने की बात कही। राजेश का आरोप है कि इस पर आरोपी युवक उत्तेजित हो गए। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए दुकान का स्टॉक रजिस्टर फाड़ दिया। इसके बाद लैपटॉप भी तोड़ डाला। 2200 रुपये लेकर भाग निकले। एसएसआई हरिओम राज चौहान का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें