फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने किया शक्ति प्रदर्शन, दो गुटों भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों ने किया शक्ति प्रदर्शन, दो गुटों भिड़े
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। एमपीजी कॉलेज में 8 सितंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए शनिवार को नामांकनपत्र दाखिल करने के दौरान छात्र संगठनों ने शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान किसी बात पर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। छात्रों के बीच तीखी नोकझोंक और हाथापाई हुई। मामला शांत कराने के लिए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं। कोतवाल ने नामांकन शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पीएसी बुलाई गई है।
एमपीजी कॉलेज में शनिवार को रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच जेपी रूप और मसूरी छात्रसंघ से जुडे़ छात्र आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते मामला गाली गलौच और हाथापाई तक पहुंच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझाकर शांत करने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और मामला बढ़ने लगा। इस पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर झगड़ा कर रहे छात्रों को खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव प्रभारी डॉ. सुनील पंवार ने बताया कि कुछ बाहरी छात्र कॉलेज के बाहर आकर माहौल को खराब करने का प्रयास करते हैं। ऐसे छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने कहा कि कॉलेज में माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कॉलेज में 8 सितंबर हो होने वाले छात्रसंघ चुनाव के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। नामांकन शांतिपूर्ण ढंग से हों, इसके लिए पीएसी बुलाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें