फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर शेयर किए ई-सर्टिफिकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

रिस्पना से ऋषिपर्णा अभियान के तहत रविवार को रिस्पना के उद्गम स्थल से संगम तक अभियान चला। इसके अलावा कैरवान गांव से मोथरोवाला तक करीब दो लाख से अधिक पौधे रोपे गए। इस दौरान पौधे लगाकर बच्चे और बड़े सेल्फी लेते दिखाई दिए। वहीं, शाम तक काबीना मंत्री हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल समेत 100 से अधिक लोगों को ई-सर्टिफिकेट भी दिए गए। इन ई-सर्टिफिकेट को अधिकतर लोगों ने रिस्पना से ऋषिपर्णा फेसबुक पेज पर शेयर भी किया।
एक करोड़ पौधों की नर्सरी तैयार कर रहे ऋषिकेश के राणा
देहरादून। कर्नल (से.नि.) हरिराज सिंह राणा को पेड़-पौधों से बेहद प्रेम है। यही कारण है कि वे जहां भी रहे पौधे लगाकर पर्यावरण को बेहतर बनाने का प्रयास किया। अब वे ऋषिकेश में एक करोड़ पौधों की नर्सरी तैयार कर रहे हैं। कर्नल राणा ने वर्ष 2010 में ईको टास्क फोर्स की अगुवाई कर हरिद्वार से ऋषिकेश के बीच सड़क के दोनों ओर पौधे लगवाए। इसके लिए कर्नल राणा को वर्ष 2012 में अर्थ केयर अवार्ड भी दिया गया। वर्ष 2013-14 जम्मू-कश्मीर में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा वर्ष 2015 से 2018 तक दून में रहकर रिस्पना नदी की सफाई और आसपास पौधरोपण अभियान भी चलाया। कर्नल राणा ने कहा कि पौधरोपण और स्वच्छ भारत मिशन जैसे अभियान से जुड़कर काफी अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन

तालाब बना एकत्र किया 3.5 करोड़ लीटर पानी
देहरादून। मसूरी वन प्रभाग के एसडीओ केपी वर्मा ने बताया कि रिस्पना से ऋषिपर्णा अभियान के तहत 35 कच्चे तालाब बनाकर बारिश का 3.5 करोड़ लीटर पानी एकत्र किया जा चुका है। ऐसा करने से यहां की जमीन अधिक से अधिक मात्रा में पानी सोखेगी। जिससे भूजल स्तर बढ़गा और पौधे जल्दी विकसित होंगे। अभियान के तहत 3500 हेक्टेयर क्षेत्र में गड्ढे खोदकर बारिश का पानी एकत्र किया जाना है। अभी तक 250 हेक्टेयर क्षेत्र में कार्य पूरा हो चुका है।
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक भी पहुंचे
देहरादून। कैरवान गांव में पौधरोपण अभियान में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन नई दिल्ली के महानिदेशक राजीव रंजन मिश्रा, कार्यकारी निदेशक (परियोजना) हितेश कुमार मकवाना, डायरेक्टर (टी-3) डॉ. प्रवीन कुमार व राज्य परियोजना प्रबंधन ग्रुप, नमामि गंगे के कार्यक्रम निदेशक डॉ. राघव लंगर के साथ ही विभिन्न जिलों के 200 गंगा सेवकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

पौधों को बचाना चुनौती
देहरादून। रिस्पना से ऋषिपर्णा अभियान के तहत रविवार को करीब दो लाख 10 हजार पौधे तो लगा दिए गए, लेकिन इन पौधों को बचाना बड़ी चुनौती होगी। अभियान के नोडल अधिकारी एवं सिटी मजिस्ट्रेट मनुज गोयल का कहना है कि जो पौधे खराब होंगे या नहीं पनप पाएंगे, उनके स्थान पर फिर से पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने पौधों की देखभाल व सुरक्षा के लिए लोगों का आह्वान किया है।
क्या बोले लोग
पर्यावरण सुधारने के लिए नदियों का जल स्तर सुधारना होगा। यह पौधरोपण के जरिये ही संभव है। इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।
-याशिका, छात्र
--
प्रदेश सरकार ने शानदार पहल की है। पौधों की ऐसी प्रजातियां चुननी होंगी, जिनमें जलधारण क्षमता ज्यादा हो, जिससे जल स्तर ऊपर आएगा।
-आयुषि मैठाणी, छात्रा
--
मैं चंडीगढ़ में बीटेक की पढ़ाई कर रहा हूं। छुट्टी पर आया था, मुझे फेसबुक के जरिये अभियान की जानकारी मिली। अच्छी पहल है, पौधरोपण कर अच्छा लगा।
-सुयश नौटियाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें