फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों का फंसा तीन लाख करोड़ रुपये वापस आएगा: भाटिया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दावा किया कि इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड के तहत हुई कार्रवाई के बाद कंपनियों के पास बैंकों का फंसा करीब तीन लाख करोड़ रुपये वापस आएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ये कंपनियां कांग्रेस नेताओं की सांठगांठ से बैंकों से रुपये लेती थीं।
भाटिया ने भाजपा कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेसराज के भ्रष्टाचार पर कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में भ्रष्टाचार नहीं हो सकता। अफसर जानते हैं कि एक रुपया भी इधर से उधर हुआ खाट खड़ी हो जाएगी। उन्होंने यह कहकर कांग्रेस पर निशाना साधा उसे सर्वोच्च न्यायालय ने कहा था कि काला धन वापस लाने के लिए एसआईटी बनाए। लेकिन उसने एसआईटी नहीं बना। मोदी ने पीएम बनने के बाद पहली कैबिनेट में एसआईटी बनाई। नोटबंदी में तीन लाख दिवालिया कंपनियों को चिन्हित करके उनको रद्द किया। मुद्रा योजना, उज्ज्वला योजना, जननी सुरक्षा समेत केंद्र सरकार की कई योजनाओं की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि जो 48 साल में नहीं हुआ वो मोदी सरकार ने 48 महीनों में कर दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदी और शाह के नेतृत्व में दुनिया में देश का सम्मान बढ़ा है। हर भारतीय के लिए यह सम्मान की बात है। मुद्रास्फीति 11 से घटाकर तीन से चार प्रतिशत तक हो गई। यूपीए सरकार में 12 किमी प्रतिदिन हाईवे बन रहा था, आज 27 किमी के हिसाब से हो रहा है। भाटिया ने तीन तलाक और अल्पसंख्यकों के मसले पर कांग्रेस की आलोचना की। पत्रकार वार्ता में प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन, सह मीडिया प्रभारी बलजीत सोनी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें