फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक ले जाने के विरोध पर पिता और भाई को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। घर से बाइक ले जाने का विरोध करने पर एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपने भाई व पिता को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कस्बे के शिवपुरी मोहल्ला निवासी बबलू ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता जगपाल ने भाई सतेंद्र कुमार को गलत संगति में पड़ने की वजह से बेदखल किया है। इसलिए वह रंजिश रखता है। उसने बताया कि विगत 8 जुलाई को सतेंद्र अपने दो साथियों के साथ पहुंचा और घर पर खड़ी प्लेटिना मोटरसाइकिल ले जाने लगा। बबलू का आरोप है कि विरोध करने पर सतेंद्र व उसके साथियों ने मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने पर पिता को भी जमकर पीटा। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी दौड़े, जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
कोतवाली के एसएसआई हरिओम राज चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर सतेंद्र पुत्र जगपाल व शेखर व सुमन पुत्रगण भंवर सिंह निवासी शिवपुरी लक्सर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें