ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
सेमीफाइनल मुकाबले में आरआरपाल क्रिकेट एकेडमी को शिकस्त देकर सोशल बलूनी क्रिकेट एकेडमी ने छठवीं हॉट वेदर अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली। फाइनल में सोशल बलूनी का मुकाबला सुपर नोवा से होगा।
बुधवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज मैदान में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरआरपीसीए की टीम 135 रनों पर ऑल आउट हो गई। अभिषेक ने 39, फरहान ने 33 और उनेय ने 29 रनों की पारी खेली। सोशल बलूनी के उनशाज ने तीन और अंकुश व समीर ने एक-एक विकेट चटकाया।
जवाब में खेलने उतरी सोशल बलूनी की टीम ने पांच विकेट खोकर आसानी से जीत हासिल कर ली। प्रिंस ने शानदार 69 और हर्ष ने 41 रनों की पारी खेली। आरआरपीसीए के अंकुश ने दो विकेट चटकाए। प्रतियोगिता का दो दिवसीय मुकाबला आज से खेला जाएगा।