फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने लगाई कर्मचारियों की क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

दून अस्पताल के नवनियुक्त मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. केसी पंत ने शनिवार को महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्डों में बंद पड़े पंखों को लेकर कड़ी नाराजगी जताई और तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा साफ -सफाई व्यवस्था, एसएनसीयू का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डॉ. पंत ने एसएनसीयू मेें तैनात डॉक्टर, पैरा मेडिकल व स्टाफ नर्स से नवजातों की देखभाल में कोताही न बरतने के निर्देश दिए। इसके अलावा महिला अस्पताल में व्याप्त गंदगी के लिए सफाईकर्मियों को सख्त हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पैरामेडिकल, स्टाफ नर्स से समस्याएं भी पूछीं और जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। इसके अलावा भर्ती महिलाओं व तीमारदारों से भी जानकारी। डॉ. पंत ने बताया कि महिला अस्पताल में जो भी कमियां हैं उनका जायजा लिया गया है और जल्द ही इस संबंध में रिपोर्ट तैयार कर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें