फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को स्वच्छ बनाओ, रिजल्ट में अंक पाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान की तर्ज पर ‘देश को स्वच्छ बनाओ और रिजल्ट में अंक पाओ’ समर इंटर्नशिप लांच की है। इसके तहत छात्र गर्मी की छुट्टियों में इंटर्नशिप कर सकते हैं। इंटर्नशिप पूरी होने पर छात्र को प्रमाण-पत्र और दो क्रेडिट अंक मिलेंगे। इस संबंध में यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से जारी पत्र के मुताबिक समर इंटर्नशिप के तहत छात्र को कम से कम 15 दिन (100 घंटे) तक स्वच्छ भारत की गतिविधियों में हिस्सा लेना होगा। इसके तहत स्वच्छ भारत का पूरा क्राइटेरिया तय है और छात्र को स्वच्छता जागरूकता, स्वच्छता अभियान, रैली आदि के माध्यम से 15 दिन तक इंटर्नशिप करनी होगी। इसके बाद छात्र को एक प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। प्रमाण-पत्र के अलावा इंटर्नशिप करने वाले छात्र को दो क्रेडिट अंक मिलेंगे। यह क्रेडिट अंक क्रेडिट बेस्ड च्वाइस सिस्टम (सीबीसीएस) में उस छात्र के यूजी, पीजी या अन्य सेमेस्टर आधारित कोर्स के किसी इलेक्टिव सब्जेक्ट के रिजल्ट में जोड़े जाएंगे। सरकार के निर्देशों के तहत यूजीसी ने इंटर्नशिप को मान्यता दी है। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि के कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत का कहना है कि यूजीसी के निर्देशों के तहत जिन कोर्सेज में सीबीसीएस चल रहा है, उन सभी कोर्स के छात्रों को समर इंटर्नशिप करने का विकल्प दिया जाएगा। इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार करने के बाद में यूजीसी को भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें