दून मेडिकल कॉलेज को मिली तीसरे साल की मान्यता
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज को तीसरे साल की मान्यता मिल गई है। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने इसकी सिफारिश स्वास्थ्य मंत्रालय से कर दी है। जल्द ही कॉलेज को लैटर ऑफ परमीशन (एलओपी) मिल जाएगा।
दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप भारती गुप्ता ने बताया कि एमसीआई ने कॉलेज को तीसरे वर्ष की मान्यता देने को सैद्धांतिक सहमति देते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय को सिफारिश कर दी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही मंत्रालय से एलओपी जारी होगा। कॉलेज में 150 एमबीबीएस की सीटों के लिए यह मान्यता होगी। इससे पहले कॉलेज प्रशासन को एमसीआई ने कुछ कमियां बताईं थीं, जो कि कॉलेज ने दूर कर दी हैं। इसी आधार पर मान्यता मिलेगी।