फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर (रुड़की)। बाइकसवार दो हथियारबंद बदमाशों ने शराब के ठेके के सेल्समैन को गोली मारकर दो लाख की नगदी लूट ली और फरार हो गए। घायल सेल्समैन को पहले रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ को घंटों कांबिंग की, लेकिन कहीं किसी का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

मंगलौर हाईवे पर मान पेट्रोल पंप के निकट एक शराब का ठेका है। रात करीब दस बजे सेल्समैन रामपाल और उसके साथी ने ठेका बंद कर दिया। इसके बाद सभी दिनभर के रुपये गिनकर एक थैले में एकत्रित करने लगे। इसी बीच दो हथियारबंद बदमाश बाइक से मौके पर पहुंचे। इनमें से एक बदमाश ने पहुंचते ही रामपाल के पेट के नीचे गोली मार दी। जबकि दूसरे सेल्समैन की कनपटी पर पिस्टल तान दी। गोली लगते ही रामपाल जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। सूचना पर कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने साथियों से घटना की जानकारी ली उसके बाद रामपाल को रुड़की सिविल अस्पताल भेजकर बदमाशों की धरपकड़ को घेराबंदी की, लेकिन घंटों कांबिंग के बाद भी बदमाशों का कहीं पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें