फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी रूट पर बढ़ेंगे बसों के फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

पर्यटन सीजन में पर्यटकों को देहरादून से मसूरी जाने के लिए बसों की कमी से होने वाली परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। पर्यटकों और स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए परिवहन निगम प्रबंधन सीजन के दौरान मसूरी रूट पर बसों के फेरे बढ़ाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

पर्वतीय डिपो से मसूरी के लिए 30 बसों का संचालन होता है। बसें रोजाना 70 से 80 फेरे लगाती हैं। निगम को रोजाना तीन से चार लाख का राजस्व मिलता है। पर्यटन सीजन में यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मजबूरी में उन्हें महंगी दरों पर टैक्सी में सफर करना पड़ता है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने निगम की एजीएम पूजा केहरा से मसूरी के लिए बसें बढ़ाने की मांग की थी। यात्रियों की स्थिति से उन्होंने मुख्यालय को अवगत करा दिया था। जीएम संचालन दीपक जैन ने बताया कि बसों की कमी को देखते हुए डिपो पर बसें बढ़ाना तो संभव नहीं है, लेकिन पर्यटन सीजन के दौरान बसों के फेरे 70-80 से 100 करने के निर्देश डिपो प्रबंधन को दिए है। ताकि पर्यटकों और अन्य यात्रियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें