फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग् ध

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

श्री गुरु रामराय विश्वविद्यालय के पहले स्थापना दिवस को लेकर बृहस्पतिवार को आयोजित अभिव्यक्ति-2018 में रंगारंग कार्यक्रम हुए। पंजाबी, राजस्थानी समेत विभिन्न संस्कृतियों पर आधारित प्रस्तुतियों को लोगों ने खूब सराहा।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम के पहले सत्र का शुभारंभ कृषि राज्य मंत्री सुबोध उनियाल व एसजीआरआर विवि के कुलपति डॉ. पीतांबर प्रसाद ध्यानी ने दीप जलाकर किया। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश में ऑर्गेनिक फार्मिंग की अपार सम्भावनाएं हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में यूकॉस्ट महानिदेशक डॉ. राजेंद्र प्रसाद डोभाल मौजूद रहे। इस दौरान एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं ने लघु नाटक के जरिये स्वच्छता का संदेश दिया। एसजीआरआर कॉलेज ऑफ नर्सिंग के अंजली एंड ग्रुप ने गढ़वाली गीत चैता की चत्वाली पर मनमोहक नृत्य पेश किया। शादाब के स्वरचित गीतों को लोगों ने खूब सराहा। ब्रह्मकमल ग्रुप ने भी शानदार प्रस्तुति और नंदा देवी राजजात यात्रा के चित्रण ने लोगों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। वहीं, दूसरे सत्र का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं का फैशन शो हुआ। इस मौके पर कुलपति डॉ. प्रीति कोठियाल, एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार मेहता, डॉ. मोहन सिंह, डॉ. विनय राय, कर्नल आनंद थपलियाल, प्रो. विनय आनंद बौड़ाई, विनय मोहन थपलियाल, आरपी डोभाल, एचपी भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें