ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
पानी की लाइन डालने में एडीबी विंग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। विंग ने नियमों के विपरीत आठ फीट गड्ढा न खोदकर सड़कर के ऊपर ही पानी की लाइन डाल दी। जिस वजह से छह माह के भीतर ही लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी की बर्बादी हो रही है और लोगों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि विभाग के अधिकारी शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं।
मोहल्ला खुड़बुड़ा क्षेत्र में एडीबी विंग ने छह माह पहले पानी की नई लाइन डाली थी। नियमों के अनुसार आठ फीट गड्ढा खोदकर लाइन डाली जाती है। लोगों का आरोप है कि जल्द काम निपटाने और बजट ठिकाने लगाने को विभाग ने सड़क पर ही लाइन डाल दी गई। वाहनों के दबाव के चलते लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई। जिस वजह से पानी नालियों में बह रहा है और पानी घरों में नहीं पहुंच रहा है। साथ ही लोगों ने आरोप लगाया कि पानी के कनेक्शन भी नाली के नीचे से न देकर ऊपर से दे दिए गए है। कई कनेक्शन तो इनमें से टूट भी गए है। वहीं, एडीबी के प्रोजेक्ट मैनेजर विनय मिश्रा का कहना है कि जब विंग की ओर से लाइन डालने को गड्ढे खोदे जा रहे थे, तब लोगों ने इसका विरोध किया। इस वजह से कम गहराई पर लाइन डाली गई। अब लोग इसका विरोध कर रहे हैं, फिर भी जो समस्या है, उसके समाधान को संबंधित विभाग को लिखा जाएगा।
.......................................
मूल खबर
सड़क पर पानी की लाइन, नाली पर कनेक्शन
एडीबी विंग ने खुड़बुड़ा क्षेत्र में सड़क पर ही डाल दी पानी की नई लाइन
एडीबी विंग की लापरवाही के कारण अभी से टूटनी शुरू हो गई पानी की लाईन, जनता परेशान
अमर उजाला ब्यूरो।
देहरादून। पानी की लाइन डालने के काम में एडीबी विंग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। विभाग ने नियमों को ताक पर रखकर सड़क के ऊपर ही पाइन लाइन डाल दी। इतना ही नहीं पानी के कनेक्शन देने में भी मानकों की धज्जियां उड़ाते हुए नाली के ऊपर से ही कनेक्शन जारी कर दिए गए। इस वजह से ये लाइने अभी से लीक होना शुरू हो गई है।
बता दे कि एडीबी विंग ने खुड़बुड़ा क्षेत्र में हाल ही में पानी की नई लाइन डाली थी। नियमों की माने तो इन लाइनों को करीब आठ फीट की गहराई में डाला जाना था। लाइन डालने का काम पूरा होने के बाद लोगों को नाली के नीचे से पर्याप्त गहराई कर कनेक्शन दिए जाने थे। आलम ये है कि एडीबी विंग ने जल्दी काम निपटाने के चक्कर में बिना पर्याप्त गहराई के सड़क पर ही लाईन डाल दी । जिस कारण लाइन अभी से क्षतिग्रस्त होनी शुरू हो गई है। यही नहीं कनेक्शन बांटने में भी एडीबी ने नियमों को ताक पर रख दिया। नियमानुसार पानी का कनेक्शन देते वक्त पर्याप्त गहराई में गड्ढा खोदा जाना था। और उसके बाद वॉल्व लगाई जानी थी लेकिन एडीबी ने बिना गहराई किए सड़क से उपर से ही कनेक्शन बांट दिए। लेकिन न ही शासन को ये लापरवाही नजर आ रही है और न ही अफसर इस खामी को दूर करने की जरूरत महसूस कर रहे है। जिसका खामियाजा आने वाले समय में जनता को भुगतना पड़ेगा
बयान
जब गढढे खादे जा रहे थे तब लोग बोल रहे थे कि गड्ढे क्यों खोदे जा रहे है तो खोदने नहीं दिया गया। अब एक साल पहले बोल रहे है ऐसे कैसे काम पर दिया।
विनय मिश्रा, प्रोजेक्ट मैनेजर, एडीबी विंग