फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने रक्त शिविर में किया 125 यूनिट का महादान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

उत्तरांचल पीजी में अमर उजाला फाउंडेशन और आईएमए ब्लड बैंक की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 125 युवाओं ने रक्तदान किया। आईएमए ब्लड बैंक के विशेषज्ञों ने रक्त एकत्र करने के साथ साथ लोगों को सुरक्षित रक्तदान संबंध में जानकारी दी।
मंगलवार को शिमला बाई पास स्थित उत्तरांचल पीजी कॉलेज ऑफ बायोमेडिकल सांइसेज एंड हॉस्पिटल में अमर उजाला फाउंडेशन और आईएमए ब्लड बैंक द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर मेें 125 महादानियों ने रक्तदान किया। आईएमए ब्लड बैंक के मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि 18 से 60 आयु के लोग प्रत्येक तीन माह के अंतराल में रक्त देकर जरूरतमंदों की मदद करें। कहा कि निकाले गए रक्त की पूर्ति शरीर में 48 घंटों के भीतर हो जाती है। जबकि अन्य तत्वों की पूर्ति में करीब 90 दिनोें का समय लगता है।शिविर के आयोजन में कॉलेज की अध्यक्षा पुष्पा वार्ने, प्राचार्य डा. रश्मि ढींगरा, डीके गुप्ता, डा. देवश्री और आईएमए ब्लड बैंक टीम के संजय रावत, ऋतु कैंतुरा, सरिता राठौर आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

........................
युवाओं ने दिखाया उत्साह
शिविर में रक्तदान करने को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। विशेषकर पहली बार रक्तदान करने के लिए काफी संख्या में युवा पहुंचे। युवाओं के साथ युवतियों ने भी रक्तदान में रुची दिखाई दी। वहीं दूसरी ओर काफी युवतियों का कम वजन और हीमोग्लोबिन समेत अन्य कमियों के चलते रक्तदान नहीं करने दिया गया।
....................
पहली बार किया रक्तदान
हमें रक्तदान जैसे महादान करके जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए साथ ही इससे हमारा खून साफ रहता हैं। मुझे रक्तदान करने की प्रेेरणा मेरे पापा से मिली जो नियमित तीन महीने के अंतराल में रक्तदान करते थे।
विज्ञापन

- मोहम्मद साजिद
मै पहली बार रक्तदान कर रही हूं। मै रक्तदान कर समाज और युवाओं को संदेश देना चाहती हूं कि रक्तदान से बड़ा दान कोई दान नहीं है। युवाओं को हर तीन माह के अंतराल पर रक्तदान करना चाहिए।
- पिंकी कश्यप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें