ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
सुपर डांसर सीजन-2 में टॉप-4 में पहुंच चुके आकाश थापा शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित पुलिस माडर्न स्कूल पहुंचे। उन्होंने यहां कई अलग-अलग फिल्मी गीतों पर डांस कर बच्चों से वोट देने की अपील की।
लाखों दिलों की धड़कन बन चुके डांसर आकाश थाना बीते बृहस्पतिवार महिंद्रा ग्राउंड में लाइव शो के बाद शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल पहुंचे। उन्होंने कई फिल्मी गीतों पर डांस किया और अपना अनुभव सांझा किया। स्कूली बच्चे आकाश के ऑटोग्राफ लेने के लिए उमड़ पड़े। आकाश थापा ने शिक्षकों और बच्चों से कहा कि super&damncer.sonyliv.com साइट पर उनकी प्रोफाइल पर जाकर वोट करें। इस दौरान पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक एसपी बलूनी ने आकाश को पुलिस ताज से नवाजा। उन्होंने कहा कि आकाश थापा ने पूरे प्रदेश का नाम ऊंचा किया है।