ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
उत्तराखंड शहीद क्लासिक (यूकेएससी) की ओर से रविवार 11 मार्च को दून में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के सौ से अधिक पुरष और महिला प्रतिभागी अलग-अलग भार वर्ग में खिताब के लिए भिड़ेंगे।
शुक्रवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यूकेएससी के अध्यक्ष ललित भद्री ने बताया कि प्रतियोगिता में 40 वर्ष आयु से अधिक के प्रतिभागी भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रखने और फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर यूकेएससी के ब्रांड एंबेसडर अमित क्षेत्री, बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के सचिव योगेश डोगरा, अनिल डोभाल, सुरेंद्र सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।