क्षत्रिय युवक-युवती परिचय सम्मेलन 11 को
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
राजधानी में उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति की ओर से 11 मार्च को प्रथम क्षत्रिय युवक-युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। यहां मौके पर ही कंप्यूटर से जन्म कुंडलियों का मिलान होगा। इस दौरान पहाड़ की संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी।
उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति की ओर से जोगीवाला स्थित रावत फार्म हाउस में वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा है। मंगलवार को समिति ने इस संबंध में बैठक बुलाई। कार्यक्रम के लिए आयोजन की कार्यकारिणी को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में समिति के अध्यक्ष सत्यदेव सिंह असवाल ने बताया कि परिचय सम्मेलन सुबह दस बजे से शुरू होगा। इसका शुभारंभ बिजेंद्र सिंह रावत करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आए रिश्तों का एक दूसरों के साथ कंप्यूटर से जन्मपत्रियों को जोड़कर मिलान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनसे संपर्क किया जा सकता है। क्षत्रिय चेतना मंच, क्षत्रिय उत्थान परिषद् सहित कई संगठनों का विशेष सहयोग रहेगा। नव दुर्गा नारैणी सांस्कृतिक एवं संस्था रंगारंग प्रस्तुति देगी। बैठक में महासचिव गोविंद सिंह बिष्ट, दिगंबर सिंह नेगी, श्याम सिंह गुसाईं, गजेंद्र सिंह असवाल, अर्चना बगबाड़ी, किशन सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे।
कई रिश्ते करा चुकी है समिति
रिश्तोें की तलाश के लिए मेघालय से भी लोगों की फरमाइश आई है। युवक-युवती के वैवाहिक परिचय सम्मेलन से पहले समिति 30 से 40 रिश्ते करा चुकी है। जिनमें 10 रिश्ते देश-विदेश के भी करा चुके है। इसी सामाजिक कल्याण की भावना को लेकर समिति इस बार युवक-युवती परिचय सम्मेलन को बड़े स्तर में कराने जा रही है।
परिचय सम्मेलन से जुड़ने के लिए इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क : 9719267919 (सत्यदेव सिंह असवाल, अध्यक्ष), 7599102200 (प्रताप सिंह बिष्ट, संयोजक)