फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड सांस्कृतिक माघ महोत्सव का रंगारंग आगाज कलाकारों की प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

जौनसार बावर क्षेत्र विकास समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय उत्तराखंड सांस्कृतिक माघ महोत्सव का शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रंगारंग आगाज हुआ। समारोह में संभव मंच परिवार ने नाटक के जरिये बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। वहीं, हिमाचल प्रदेश के लोग गायक कुलदीप शर्मा के गीतों पर श्रोता जमकर थिरके।
अजबपुर कलां स्थित टीएचडीसी मैदान में आयोजित समारोह का शुभारंभ भाजपा प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि युवा स्वरोजगार अपनाएं। सरकार की ओर से उनके लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं। नौकरी लेने वाला नहीं, बल्कि स्वरोजगार कर नौकरी देने वाला बनें। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों को भी दूर करने पर जोर दिया। बंसल ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या पर पूरी तरह से रोक लगनी चाहिए। भाजपा प्रदेश महामंत्री सुनील उनियाल गामा और विनोद उनियाल ने संस्कृति के संरक्षण पर जोर दिया। निम संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अजय कोठियाल ने बताया कि जौनसार बावर के सैनिकों के साथ मिलकर उन्होंने सेना में रहते किस तरह से सात आतंकवादियों को मार गिराया था। समारोह में पूर्व शिक्षा निदेशक चंद्र सिंह ग्वाल, मूरत राम शर्मा, संजीव नेगी, गिरिराज उनियाल, सीताराम भट्ट मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन गीताराम गौड़ ने किया।
विज्ञापन

--
लोक गीतों पर थिरके श्रोता
समारोह में हिमाचल प्रदेश के गायक कुलदीप शर्मा के कुल्लू मनाली का मेला और ओ प्यारी इंदिरा... आदि गीतों पर श्रोता जमकर थिरके। समारोह में लोक गायिका रेखा धस्माना, नवजागरण समिति के शशि बहुगुणा, नूपुर डांस अकादमी नैनीताल, विज्ञान धाम देहरादून की ओर से कठपुतली कार्यक्रम, महिपाल पंवार, हरीश भट्ट, बिहारी लाल जौनपुरी सांस्कृतिक दल, युवा लोक गायक राहुल वर्मा, लोक गायक संतराम तोमर आदि कलाकारों ने कई शानदार प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन

--
लोक संस्कृति की झलक दिखी
समारोह में उत्तराखंड की जनजातियों भोटिया, राजि, बोक्सा, जौनसारी सहित गढ़वाली और हिमाचली संस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली। कलाकारों ने अपने-अपने क्षेत्रों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें