फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरूग्राम और बुल्स क्लब ने जीती चैंपियनशि

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित जिला स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता में अंडर-17 बालक और बालिका वर्ग में क्रमश: नेहरूग्राम व बुल्स क्लब की टीम विजेता बनी। बालिका वर्ग में केवि एफआरआई और बालक वर्ग में नेहरूग्राम की टीम उप विजेता रही।
मंगलवार को दो दिवसीय प्रतियोगिता में अंडर-17 बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में नेहरूग्राम और स्टेडियम ट्रेनीज के बीच मुकाबला हुआ। नेहरूग्राम की टीम 15-11 से जीत हासिल कर फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में केवि एफआरआई ‘ए’ ने केवि ओएनजीसी को 8-6 से शिकस्त देकर फाइनल तक का सफर तय किया। फाइनल मुकाबले में नेहरूग्राम ने केवि एफआरआई ‘ए’ को 7-6 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में नेहरूग्राम ने केवि नंबर-एक की टीम को 18-12 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में स्टेडियम ट्रेनीज को 12-14 से शिकस्त देकर बुल्स क्लब की टीम फाइनल में पहुंची। फाइनल मुकाबला नेहरूग्राम और बुल्स क्लब के बीच हुआ, जिसमें बुल्स क्लब की टीम 17-11 से जीतकर विजेता बनी।
विज्ञापन

समापन अवसर पर गुरुनानक पब्लिक बालक इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा ने विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी राजेश ममगाई, दिनेश असवाल, नवनीत सेठी, कुमार थापा, मोहसिन खान, गुरुफूल सिंह, मीनू जायसवाल, सुशीला राणा, सीमा नेगी, विनोद ममगाई समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें