फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन में गड़बड़ी मिली तो सस्पेंड कर दूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

थानो रोड भोपालपानी स्थित वन विकास निगम के खनन चेक पोस्ट से खनन सामग्री चोरी की शिकायत पर जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने शनिवार को छापा मारा। इस दौरान उन्होंने खनन में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित अधिकारियों को सस्पेंड करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीएम एसए मुरुगेशन खनन चेक पोस्ट के निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि भविष्य में कोई शिकायत या गड़बड़ी मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। वन विकास निगम, गढ़वाल मंडल विकास निगम एवं वन विभाग के अधिकारियों को खनन क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा। इसके अलावा डीएम ने देहरादून सदर क्षेत्र के अंतर्गत महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज चौराहे व सहस्त्रधारा, लक्ष्मणसिद्ध मंदिर तथा डोईवाला क्षेत्र में दुधली रोड पर तथा ऋषिकेश में नेपाली फार्म एवं लालतप्पड़ के पास चेकपोस्ट लगाने के निर्देश दिए। इन क्षेत्रों में जिला प्रशासन, वन विभाग, वन विकास निगम, गढ़वाल मंडल विकास निगम, पुलिस तथा परिवहन विभाग के एक-एक कर्मचारी तैनात करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविंद पांडेय, उप जिलाधिकारी सदर प्रत्यूष सिंह, उप जिलाधिकारी डोईवाला कुसुम चौहान, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश हरिगिरि गोस्वामी, प्रभागीय वनाधिकारी देहरादू वन प्रभाग, जीएमवीएन, वन विकास निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें